भारतीय जनता पार्टी पर चुनाव कोई भी हो मतदाताओं का विश्वास दिन ब दिन प्रगाढ होता जा रहा है।इसी महाराष्ट्र के बीएमसी चुनाव में बीजेपी ने बम्पर जीत हासिल कर, विपक्ष को करारी शिकस्त दी है।बीजेपी की प्रचंड जीत पर ऊँचाहार में शुक्रवार को बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष चन्द्र कौशल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया।