मेरठ: कोटला बाज़ार में दो दुकानदारों में मारपीट,एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की आंखों में डाला लाल मिर्ची पाउडर
Meerut, Meerut | Apr 9, 2024 देहली गेट थाना क्षेत्र स्थित कोटला बाजार में दुकान के सामने रखा सामान हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, मारपीट के दौरान एक दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।