सलोन: सब्जी मंडी बाजार में जेठ माह के अवसर पर भंडारे का आयोजन हुआ, सलोन विधायक रहे मौजूद
9:6:2026 को 4:00 सलोन कस्बे के सब्जी मंडी बाजार में जेठ माह के अवसर पर भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान पहले विधि विधान से हनुमान जी की पूजा अर्चना की गई। फिर उसके बाद सलोन विधायक अशोक कोरी व सलोन कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम ने भंडारे में लोगों को प्रसाद वितरित किया। हजारों भक्तों ने भंडारे में भगवान का प्रसाद ग्रहण किया।