बिहटा: श्रीरामपुर गांव के पास से पुलिस ने चोरी के सात बाइक के साथ दो युवक को किया गिरफ्तार
Bihta, Patna | Feb 5, 2024 बिहटा के श्रीरामपुर गांव के पास से पुलिस ने चोरी के सात बाइक के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है। वही बाइक को पुलिस जब्त कर थाने ले आई है। बाइक चोरी का आरोप में गिरफ्तार आरोपी कन्हौली गांव के फंटूश कुमार और अंशु कुमार बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी कर दोनों आरोपियों को चोरी के सभी बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है।