बिहटा: बिहटा चौक के पास इंस्पेक्टर के डीएसपी बनने और उनका तबादला होने पर विदाई समारोह का किया गया आयोजन
Bihta, Patna | Feb 5, 2024 बिहटा चौक के पास थाना इंस्पेक्टर के डीएसपी बनने और उनका तबादला होने पर स्थानीय लोगों ने विदाई समारोह का आयोजन किया। इस दौरान लोगों ने इंस्पेक्टर से डीएसपी बने कपिलेश्वर प्रसाद सिंह को शॉल और फूल मालाओं से सम्मानित करते हुए उन्हें विदाई दी। मौके पर बिहटा थाना के कई दरोगा और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।