जशपुर: जशपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर निकाली गई जागरूकता बाइक रैली
सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में हेलमेट जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व कलेक्टर रोहित व्यास, डॉ. लाल उमेद सिंह तथा नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद कुमार भगत ने किया। इसमें 70 से अधिक पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। रैली रक्षित केंद्र जशपुर से शुरू ह