तिलौथू: सरस्वती विद्या मंदिर तिलौथू में युवा दिवस के रूप में मनाई गई विवेकानंद जयंती
सरस्वती विद्या मंदिर तिलौथू में युवा दिवस के रूप में मनी विवेकानंद जयंती। सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे सरस्वती विद्या मंदिर तिलौथू में वंदना सभा के दौरान स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। उपप्रधानाचार्य सर्वेशचंद्र मिश्र ने विवेकानंद के चित्र पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।