गुढ़: पी एम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुढ़ में प्रवेशोत्सव का आयोजन, मुख्य अतिथि रहे गुढ़ विधायक नागेंद्र सिंह
पी एम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुढ़ में प्रवेशोत्सव गुढ़ विधानसभा क्षेत्र विधायक माननीय नागेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया जहां आज मंगलवार 12 बजे के अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा मंडल गुढ़ के अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि गुढ़ अनंत कुमार गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ.प्रतिभा सरभाई,कन्या हाईस्कूल के प्राचार्य राघवेंद्र सोहगौरा रहे