चायल: चायल तहसील में भाकियू (टिकैत) ने राहगीरों को पिलाया शरबत, संगठन के इस कार्य की हुई जमकर सराहना
कौशाम्बी। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की ओर से सोमवार को चायल तहसील परिसर में भीषण गर्मी को देखते हुए शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष चन्दू तिवारी के नेतृत्व में राहगीरों और आम लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई। कार्यक्रम में संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।