छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में पूरा परिवार घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, घायल मुकेश श्रीवास (32) पिता मोहनलाल श्रीवास, उनकी पत्नी सुमन श्रीवास (26), बेटी राधिका (8) और बेटा देवराज (4) निवासी ग्राम सुकवा, बाइक से नौगांव से अपने गांव लौट रहे थे।वही यह घटना आज 6 मई दोपहर करीब 4:30 बजे की बताई गई है।