बांसवाड़ा: सदर थाना के रामोड़ वड़ली गांव में अज्ञात कारणों से फर्स्ट ईयर के छात्र ने फांसी लगाकर जान दी, शव को मोर्चरी में रखा गया
सदर थाना क्षेत्र के रामोड़ वड़ली गांव में गुरुवार शाम 7:30 बजे अज्ञात कारणों कि वजह से फर्स्ट ईयर के छात्र ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दी, जिसके बाद परिजन उसे निजी वाहन से गुरुवार रात 9 बजे एमजी अस्पताल में लेकर आए। परिजनों ने बताया कि 25 वर्षीय मुकेश पुत्र सुरेश निवासी रामोड़ वड़ली के शव को पुलिस ने मोर्चरी में रखवा दिया।