बहराइच: चिलवरिया स्टेशन के पास मिठाई की दुकान में लगी आग, हुआ भारी नुकसान
बहराइच के कोतवाली देहात क्षेत्र के चिलवरिया स्टेशन के पास स्थित एक मिष्ठान भंडार में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पाकर दुकान मालिक मौके पर पहुंचे और पुलिस और दमकल की टीम को जानकारी दी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वही पुलिस जाच में जुट गई है।