चकिया: ठेकहा में पुण्यतिथि पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शहीद धर्मदेव को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
शहाबगंज ठेकहा गांव में अमर शहीद धर्मदेव कुमार गुप्ता की पंचमी पुण्यतिथि शुक्रवार रात्रि 10 बजे को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ सम्पन्न की गई। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा, कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक कैलाश खरवार समेत ग्रामीण, युवा, महिलाएं व बच्चे शामिल हुए। “भारत माता की जय” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।