पन्ना: भीषण गर्मी का टॉर्चर: पन्ना में बिजली खपत का टूटा रिकॉर्ड, ओवरलोडिंग से जले आधा दर्जन ट्रांसफार्मर!
Panna, Panna | Jun 25, 2026 पन्ना जिले में भीषण गर्मी और उमस के चलते बिजली संकट गहरा गया है। मई 2026 में पिछले साल के मुकाबले 1.70 करोड़ यूनिट अधिक बिजली की रिकॉर्ड खपत दर्ज की गई, जिससे कुल आंकड़ा 6.20 करोड़ यूनिट पहुंच गया। घरों में एसी-कूलर और खेतों में पंपों के अंधाधुंध इस्तेमाल से सिस्टम हांफने लगा है।