घाटशिला: घाटशिला प्रखंड क्षेत्र में 5 पिंक बूथ और विधानसभा क्षेत्र में 36 पर्दानशी बूथ बनाए गए
घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर 5 पिंक बूथ एवं 36 पर्दानशी बूथ बनाया गया है। पिंक बूथ की सजावट के लिए रंगोली एवं महिला मतदान कर्मी का स्वागत भी किया जाएगा। पिंक बूथ संख्या 32 अपग्रेडेड हाईस्कूल बनकांटी, ईस्ट पार्ट, बूथ संख्या 33 अपग्रेडेड हाईस्कूल बनकांटी, वेस्ट पार्ट बूथ संख्या 59 प्राइमरी स्कूल प्रखंड मुख्यालय घाटशिला रूम नंबर एक।