करनाल: गांव बयाना के पास गाड़ी और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
Karnal, Karnal | Oct 6, 2024 गांव बयाना के पास गाड़ी और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी करवाई शुरू कर दी। राहगिरो ने बताया कि हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक गाड़ी के अगले हिस्से में फंस गई। पुलिस ने घायल बाइक सवार दोनो युवकों को करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में पहुंचाया, एक को मृत घोषित कर दिया।