पन्ना: बराछ में दबंगों ने पति-पत्नी पर किया अत्याचार, पुलिस पर रिपोर्ट में मनमानी का आरोप
Panna, Panna | Nov 29, 2024 बराछ चौकी अंतर्गत ग्राम गोरा में बस स्टैंड के पास पति-पत्नी को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, राम प्रताप सिंह और उनकी पत्नी सुनीता सेन अपने बैलों को पानी पिलाने जा रहे थे, तभी रास्ते में सोनेलाल पटेल, तीर्थ पटेल और सुरेश पटेल ने अचानक उन पर हमला कर दिया।