पन्ना: सलेहा पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के मामले में 3 आरोपियों को 8 भैंसों से भरे पिकअप वाहन के साथ किया गिरफ्तार
Panna, Panna | Nov 29, 2024 सलेहा थाना प्रभारी को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि कुछ पशु तस्कर अवैध रूप से पिकअप वाहन में भैंसों को ठूंस-ठूंस कर परिवहन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित की और मगरेला मोड़ पर पिकअप वाहन (क्रमांक एमपी 35 जीए 1169) को रोका।