पन्ना: केन-बेतवा लिंक परियोजना: विस्थापन में विसंगतियों के विरोध में 16 दिसंबर को आदिवासियों का महाआंदोलन, पन्ना कलेक्ट्रेट का घेराव
Panna, Panna | Nov 29, 2024 देश की प्रथम नदी जोड़ो परियोजना, केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत पन्ना जिले के 8 आदिवासी ग्रामों के विस्थापन में कई विसंगतियां सामने आ रही हैं। इन विसंगतियों के विरोध में जयस जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार गौड़ के नेतृत्व में 16 दिसंबर को बड़े आंदोलन की तैयारी की जा रही है।