जगदीशपुर: जगदीशपुर में झमाझम बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना, लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत
जगदीशपुर नगर में आज गुरुवार सुबह से झमाझम बारिश होने से लोगों को इस भीषण गर्मी से काफी हद तक राहत मिल रही है। आज गुरुवार सुबह 5:30 से ही मौसम सुहाना हो गया था। सुबह 6 बजे के करीब तेज हवा के साथ झमाझम बारिश की शुरुआत हुई। वही सुधीर कुमार ने बताया कि आज सुबह 6 बजे के करीब एकाएक मौसम ने ऐसी करवट लीजिए की पूरा अंधेरा छा गया। और उसके बाद झमाझम बारिश की शुरुआत हुई