जगदीशपुर: कोतवाली चौक इमामबाड़ा से हजारों अकीदतमंदों की मौजूदगी में निकला ऐतिहासिक ताज़िया जुलूस
मुहर्रम की 10वीं तारीख पर कोतवाली चौक स्थित इमामबाड़ा से निकला ऐतिहासिक ताज़िया जुलूस रविवार को श्रद्धा और गम के माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। शुक्रवार को दोपहर 2:35 बजे हजारों पैकरों और अकीदतमंदों के साथ शुरू हुआ जुलूस तय मार्गों से गुजरते हुए शाहजंगी पहुंचा।