शुजालपुर: रीवा में साध्वियों की मौत पर जैन समाज में आक्रोश, शुजालपुर में मौन रैली निकाली
रीवा में जैन साध्वियों को कार से कुचलने की घटना के बाद देशभर के जैन समाज में आक्रोश है। इसी कड़ी में सोमवार को शुजालपुर में सकल दिगंबर जैन समाज ने मौन रैली निकाली। समाजजनों ने पुलिस चौकी चौराहा पहुंचकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन राजस्व निरीक्षक आरती को दिया।ज्ञापन में विहाररत जैन संतों और साध्वियों की सुरक्षा।