मेदिनीनगर (डालटनगंज): झारखंड में बदला मौसम, गढ़वा, पलामू समेत कई जिलों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश
चेतावनी के बाद शुक्रवार सुबह से झारखंड के कई जिलों में तेज हवा, मेघ गर्जन और झमाझम बारिश शुरू हो गई। गढ़वा और पलामू समेत कई इलाकों में सुबह करीब छह बजे से तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। मौसम में आए इस बदलाव से प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्यभर में 1 जून तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। इस दौरान कई