मुरैना नगर: सिकरोदा गांव का छात्र सम्मान समारोह में जाने निकला, रहस्यमय ढंग से लापता,कोतवाली में 24 घंटे बाद दर्ज हुई गुमशुदगी।
मुरैना के सिकरोदा गांव का 12वीं पास छात्र विष्णु उर्फ भूरा शर्मा सोमवार सुबह सम्मान समारोह में शामिल होने टाउन हॉल गया था। कार्यक्रम के बाद वह घर नहीं लौटा।परिजनों की तलाश बेनतीजा रही। छात्र को आखिरी बार रेलवे स्टेशन क्षेत्र में देखा गया।आज कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे बाद गुमशुदगी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की है। परिवार चिंतित है,सुराग नहीं।