महाराजगंज: बछरावां शिवगढ़ बाईपास मोड पर तेज रफ्तार डीसीएम ने ई-रिक्शा लोडर को मारी टक्कर, दो लोग गंभीर घायल
7 जुलाई मंगलवार की दोपहर 3 बजे डीसीएम व लोडर ई रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई। सवार चालक एवं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया दोनों घायलों को लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत दोनों की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। चालक व डीसीएम पुलिस के कब्जे में कर लिया गया है। वर्तमान विधायक ने भी घायलों का हाल-चाल जाना।