नाबालिग को बहला-फूसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में विशेष न्यायालय पास्को एक्ट ने आरोपी खेड़ावदा निवासी शंकर चंद्रवंशी को 20 साल की सजा से दंडित किया है। पास्को एक्ट में त्वरित सुनवाई न्यायालय द्वारा की गई। मामले में प्रकरण 11 मार्च 2025 को दर्ज हुआ था। 3 अप्रेल 2025 को आरोपी को गिरफ्तार कर सकुशल नाबालिग को लाया गया था।