सुसनेर: हनुमान जयंती: खेड़ापति सरकार दिव्य रूप में सजे, सोनी परिवार ने भेंट की चांदी की गदा
गुरुवार को पूरे देश के साथ ही नगर में भी हनुमान जयंती का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी के चलते दोपहर 1 बजे खेड़ापति हनुमानजी मठ मंदिर में आकर्षक श्रृंगार किया गया। संगीतमय सुंदरकांड पाठ और महाआरती की गई। स्व. शांतिबाई और स्व.नन्दलाल जी सोनी की स्मृति में उनके पुत्र जगदीश सोनी, रमेशचंद्र सोनी , रामेश्वर सोनी के द्वारा चांदी की गदा भेंट की गई।