तालबेहट: जख़ौरा तालबेहट मार्ग पर तेज बारिश और आंधी तूफान से एक विशाल पेड़ गिरा, बिजली और यातायात बाधित, हजारों लोग परेशान
जख़ौरा तालबेहट मार्ग पर देर रात्रि हुई जोरदार बारिश और आंधी तूफान की वजह से एक शीशम का पेड़ सड़क पर गिर गया, जिस कारण यातायात बाधित हुआ उक्त मामले में स्थानीय निवासी ने जानकारी देते हुए बताया विशाल पेड़ गिरने के कारण 33 केबी बिजली हाउस पूरी तरह से ठप्प रहा है,जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए और भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।