मिर्ज़ापुर: झींगुरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल युवती ने मंडली अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा
पड़री थाना क्षेत्र के झींगुरा रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात युवती ट्रेन की चपेट में आने से एक गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जो इलाज के दौरान मंडलीय अस्पताल में दम तोड़ दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल कर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है, जिससे पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा जा सके।