अगिआंव: पवना में होली पर घर लौटे फौजी बेटे समबिहारी यादव का हुआ सम्मान, गांव में भावुकता के साथ खुशी से आंखें हुईं नम
पवना पंचायत के पवना गांव की धरती उस वक्त गर्व से भर उठी, जब गांव के लाल समबिहारी यादव सेना में ऊंचे पद से सेवानिवृत्त होकर होली के दिन अपने घर पहुंचे। वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद जब वे अपने गांव लौटे तो परिजनों और ग्रामीणों की आंखें खुशी से नम हो गईं।होली के रंगों के बीच गांव में एक अलग ही भावुक माहौल देखने को मिला। गांव वालों ने अपने फौजी बेटे का गर