जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली हाथरस गेट पुलिस टीम हतीसा पुल के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी चेकिंग के दौरान 03 ट्रक/डम्फर जो चम्बल (बालू) भरकर ले जा रहे थे उक्त वाहन चालकों द्वारा वाहनों के प्रपत्र व चम्बल (बालू) के परिवहन के सम्बन्ध में कोई कागजात नहीं दिखा पाने के कारण 3 डंफरो को पुलिस ने सीज किया है।