चित्तौड़गढ़: सेमलपुरा स्थित होटल राजश्री एंड रिसोर्ट में पुलिस ने जुआ सट्टा खेलते 19 लोगों को किया गिरफ्तार
डीएसटी व कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में जुआ /सट्टे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 3 लाख 61 हजार रुपये, 6 कार सहित उपकरण जब्त कर 19 सटोरियों को गिरफ्तार किया है | भीलवाड़ा, नीमच, चंदेरिया, चित्तौड़गढ़ में डूंगला के रहने वाले 19 लोग सेमलपुरा स्थित होटल राजश्री होटल एंड रिसोर्ट में खेल रहे थे जुआ सट्टा ।