कानपुर: भूमाफिया गजेंद्र सिंह नेगी को कानपुर जेल से हटाकर महाराजगंज जेल भेजा गया
भूमाफिया गजेंद्र सिंह नेगी को कानपुर जेल से हटाकर महाराजगंज जेल भेज दिया गया है।शासन से आए आदेश के बाद उसे यहां से महाराजगंज जेल रवाना कर दिया गया।वह 20 सितंबर को गिरफ्तार होने के बाद से कानपुर जेल में बंद था।अब वह अपने मामलों की सुनवाई में वहीं से पेशी पर आया करेगा। शासकीय अधिवक्ता ने रविवार सुबह 8:00 बजे बताया नेगी के विरुद्ध कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।