रजौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक विमल राजवंशी ने सोमवार को सिरदला प्रखंड कार्यालय के बगल स्थित सामुदायिक विकास भवन में जनता दरबार लगाया। शुरू हुए इस दरबार में सैकड़ों लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। विधायक ने सभी फरियादियों की बात ध्यान से सुनी और मौके पर मौजूद संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए। 4 pm