पुवायां: सिंधौली में थाना समाधान दिवस पर जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश
शाहजहाँपुर के थाना सिंधौली में समाधान दिवस का आयोजन शनिवार की सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया, जहां अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए गए। महिला मामलों को प्राथमिकता देने और शिकायतो का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण करने की निर्देश दिए गए।