हिलसा: अरपा पंचायत के रजवा गांव में भीषण आग, तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
Hilsa, Nalanda | Apr 4, 2026 हिलसा थाना क्षेत्र के अरपा पंचायत अंतर्गत रजवा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब किसान अजय चौधरी के करीब तीन बीघा गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी फसल जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। वहीं, सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी