लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित नवापारा के समीप शनिवार की सुबह ट्रेलर से टकराकर एक ट्रक सड़क किनारे पलट गया। ट्रक में लोड कराकेट सेट बिखर गया। चालक बिलासपुर निवासी राम कुशल साहू पिता भगत साहू को मामूली चोटे आई हैं। उपचार के बाद अन्य वाहन में कराकेट सेट को लोड कराकर गंतव्य तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।