झालरापाटन: खैरखेड़ा गांव में बाइक की टक्कर से 7 वर्षीय मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल
झालावाड़ के खैरखेड़ा गांव में बाइक की टक्कर से 7 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने सोमवार सुबह 9:00 बजे बताया कि गांव के रहने वाली 7 वर्षीय पायल अपने घर के बाहर खेल रही थी उसी समय एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी।