मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र के गोरथरा में भीषण आग से 7 बीघे से अधिक गेहूं खाक, कई किसानों को लाखों का हुआ नुकसान, जांच जारी
मंगलवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे धौरहा न्याय पंचायत क्षेत्र के गोरथरा गांव में भीषण आग लग गई घटना में 7 बीघे से अधिक गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। जिससे किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है। चंद्रिका केसरी के 6 बीघे। खुटारी निवासी दयाशंकर मनी और रमाशंकर चन्नी के साथ-साथ दारानगर निवासी शरीफ अली। व राजकुमार ऋषि कुमार सहित अन्य किसानों की। फैसले जल कर राख हो गई है।