लाडपुरा: स्कूल में क्लासमेट से झगड़े के बाद छात्रा ICU में भर्ती, पिता का आरोप- पेट में घूंसे मारे
Ladpura, Kota | Feb 4, 2026 कुन्हाड़ी इलाके में बीएसएन एकेडमी स्कूल की छात्रा को सहपाठी छात्रा से सोशल मीडिया पर सक्रिय होने की बात करना भारी पड़ गया। सहपाठी छात्रा ने गुस्से में आकर दो तीन मुक्के मारे। इससे उसके पेट में गंभीर चोट लगी। उसका ऑपरेशन किया गया है, उसके बाद भी हालत गंभीर है। स्वीट होम कॉलोनी रामचंद्रपुरा कुन्हाड़ी में रहने वाली 14 साल की कुंजन लाडना ने थाने में पर्चा बयान द