खरगोन की देवली ग्राम पंचायत में कुआं गहरीकरण कार्य में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने सरपंच रोहित निहाल और पंचायत सचिव पुष्पेंद्र मंडलोई पर करीब 1.30 लाख रुपए के घोटाले का आरोप लगाते हुए जनपद और जिला पंचायत सीईओ से शिकायत की है।