सिकंदरा: विश्व प्रेस दिवस पर डीएम ने पत्रकारों को दी शुभकामनाएं, कहा- मीडिया कर्मी लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं
जमुई जिला प्रशासन की ओर से डीएम नवीन ने विश्व प्रेस दिवस के अवसर पर रविवार शाम 7 बजे जिले सहित सिकंदरा के सभी पत्रकारों और जिले के मीडिया कर्मियों को शुभकामनाएं दीं। डीएम ने कहा कि पत्रकारों की निष्पक्ष लेखनी और जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि मीडिया शासन और जनता के बीच मजबूत सेतु की भूमिका निभाता है।