ज्ञानपुर: दुर्गागंज थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव छिपाने के मामले में 2 दोषियों को न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
हत्या कर शव छिपाने के दोषी दो अभियुक्तों को न्यायालय ने शुक्रवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। शुक्रवार को सांय सात बजे पुलिस ने बताया कि यह मामला थाना दुर्गागंज क्षेत्र के ग्राम गड़ौरा का है। साल 2018 में यहां रविंद्र कुमार पटेल के पुत्र आकाश पटेल की हत्या कर दी गई थी और उसका शव एक कुएं में फेंक दिया गया था।