देहरादून: गोविंदगढ़ क्षेत्र में नदी के तेज बहाव में एक मकान गिरा, घटना का लाइव वीडियो हुआ वायरल
देहरादून के कांवली रोड स्थित गोविंदगढ़ क्षेत्र में नदी के तेज बहाव के चलते बड़ा हादसा टल गया। तेज धार के कारण नदी किनारे की जमीन का कटाव हो गया, जिससे एक मकान देखते ही देखते ढह गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त मकान में कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी। आसपास के लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।