फारबिसगंज: फारबिसगंज प्रखंड के खवासपुर पंचायत सरकार भवन में राजस्व कर्मचारियों द्वारा जमाबंदी में आधार लिंक को लेकर लगा शिविर.
राजस्व विभाग सभी रैयत की जमाबंदी को आधार कार्ड से लिंक करने को लेकर शिविर आयोजित किया गया. सभी राजस्व कर्मचारियों द्वारा लगातार कार्य किए जा रहें हैं. सभी जमाबंदी को आनलाइन अपडेट करने की प्रक्रिया जारी है. राजस्व कर्मचारियों ने बताया की जमाबंदी में आधार कार्ड लिंक किए जाने के बाद जमीन से संबंधित होने वाले कई तरह के फर्जीवाड़े को रोका जा सकेगा.