मंझनपुर: मंझनपुर में किसान दिवस पर मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने पर जोर, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी
कृषि विभाग के तत्वावधान में बुधवार को लगभग 12 बजे किसान कल्याण केन्द्र मंझनपुर में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप कृषि निदेशक सतेन्द्र कुमार तिवारी ने की। किसान दिवस में जनपद के विभिन्न विकासखंडों से आए किसानों को खरीफ सत्र की तैयारियों, आधुनिक खेती, पशुपालन तथा मोटे अनाज की खेती के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।