पंडारक थाना पुलिस ने कृषि गोदाम से हुई बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से बीज, उर्वरक, कीटनाशक, कंप्यूटर, टीवी, बैटरी, मोबाइल सहित भारी मात्रा में सामान बरामद किया। यह कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़-1 के निर्देशन में की गई। बुधवार शाम 4 बजे पुलिस ने बताया कि 8 नवंबर की रात कृषि गोदाम मे चोरी की घटना हुई।