शाहबाद: कस्बाथाना में विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) का शुभारंभ, श्रमिकों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार
Shahbad, Baran | Jul 2, 2026 ग्राम पंचायत कस्बाथाना में गुरुवार को वीबीजी राम जी योजना का शुभारंभ किया गया। इस योजना के तहत श्रमिकों को 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। ग्राम विकास अधिकारी रेखम जाटव ने बताया कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराकर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना है।