बीना: भानगढ़ में 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाने का प्रयास किया, मां-बेटी ने बचाई जान
Bina, Sagar | Jul 30, 2026 मामला ग्राम भानगढ़ का है जहां गुरुवार सुबह करीब 9 बजे एक परिवार में अफरा-तफरी मच गई। 21 वर्षीय अजय कुशवाहा ने घर में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि युवक का परिवार गंभीर आर्थिक तंगी से जूझ रहा है।जानकारी के अनुसार अजय के पिता जेल में हैं, जिसके कारण परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है।