आयुर्वेद विभाग की पहल पर चूरू पुलिस लाइन मैदान में आयोजित संभाग स्तरीय आरोग्य मेले का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने मेले का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न चिकित्सा स्टॉलों पर जाकर उपलब्ध सेवाओं, परामर्श प्रक्रिया और आमजन की सहभागिता को देखा।